मुंबई में कोरोना के 587 नए मामले, BMC ने कहा- ICMR की वेबसाइट में गड़बड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2020

मुंबई। मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 587 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,678 हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। नए मामलों की यह संख्या पिछले 100 दिनों में सबसे कम संख्या हो सकती थी लेकिन नागरिक निकाय ने स्पष्ट किया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण अधूरा आंकड़ा’’ दिखाया गया है। इस बीच, संक्रमण के कारण 35 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7,474 हो गयी। नगर निकाय ने कहा, ‘‘आईसीएमआर की वेबसाइट में कुछ गड़बड़ी के कारण नगर में कम मामले (587) दर्ज किए गए हैं क्योंकि आज पूरा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसे कल अपडेट किया जाएगा। दिन में 883 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद नगर में बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,11,967 हो गयी। मुंबई में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 81 प्रतिशत है और यहां 17,931 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मृत व्यक्ति के नाम Learning Licence बनने पर केंद्र और यूपी से मांगा जवाब

पीलीभीत में Punjab and Sindh Bank के वरिष्ठ अधिकारी 8.52 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Telangana Assembly के पहले दिन भारी हंगामा, HC ने BRS विधायकों को रोकने पर पुलिस को लगाई फटकार

West Asia में तनाव के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ा रहा भारत, S Jaishankar ने दी जानकारी