पाकिस्तान में कोरोना से 59 की मौत, संक्रमण के 2,600 से ज्यादा नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण से कम से कम 59 और लोगों की मौत हो गई, जिससे देश भर में कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,662 हो गई, जबकि संक्रमण के 2,600 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2,665 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,74,173 हो गए। मंत्रालय के अनुसार, लगभग 3,29,828 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि 1,653 की हालत गंभीर है। 

प्रमुख खबरें

LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- अभी लंबा सफ़र तय करना है, संघर्ष जारी

राजनीति में Prashant Kishor का कमबैक प्लान, Bankipur उपचुनाव से वापसी की तैयारी

Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

New Zealand के कोच Darren Bazeley बोले- अब स्थिति साफ है, जीते तो Knockout में पहुंचेंगे