महाराष्ट्र में कोरोना के 5,965 नए मामले, 75 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 18,14,515 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई। कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई। राज्य में अभी 89,905 लोगों का इलाज चल रहा है। मुंबई में 1,063 नए मामले सामने आए हैं और शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,881 हो गई। वहीं, शनिवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,847 हो गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिये 1,07,22,198 नमूनों की जांच हुई है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!