आपके शहर में कब से शुरू होगी 5G सेवा, सरकार ने दिया ये बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

नयी दिल्ली। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो-तीन साल में द्रुत गति वाली 5जी सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 5जी सेवा किफायती रहेगी। वैष्णव ने दूरसंचार बुनियादी ढांचे को तेजी से फैलाने की सुविधा के लिए 5जी ‘राइट ऑफ वे एप्लिकेशन पोर्टल’ पेश करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत सबसे सस्ती मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने वाले देशों में से एक हैं और उम्मीद है कि यह प्रवृत्ति 5जी सेवाओं के लिए भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उद्योग में करीब 2.5 से तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता Ramgopal Agarwal गिरफ्तार, ₹2,883 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्द

Jan Gan Man: आजादी का जश्न मनाते हुए झूम उठा पूरा Balochistan ! बीच-बीच में बाधा डाल रहा है Pakistan

Himachal में Monsoon का कहर: 157 जानें गईं, 886 करोड़ का नुकसान; जानमाल पर भारी संकट