5जी परीक्षण: हुवावेई ने अवसर देने के लिए भारत का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2019

बीजिंग। चर्चित दूरसंचार नेटवर्क उपकरण विनिर्माता हुवावेई ने भारत में 5 जी नेटवर्क के लिए परीक्षण में भाग लेने की मंजूरी मिलने पर सरकार का आभार जताया है। भारत का फैसले इस कंपनी के लिए एक बड़ी राहत है क्यों की अमेरिका ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के आधार पर इसके साथ कारोबार की पाबंदी लगा दी है। अमेरिका तौर अपने मित्र देशों पर भी चीनी कंपनी के साथ संबंध नहीं रखने का कथित तौर पर दब डाल रहा है।

दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि सरकार ने सभी दूरसंचार कंपनियों को अत्यंत तीव्र गति वाले 5 जी नेटवर्क के परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम देने का फैसला किया है। सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को इस चीनी कंपनी सहित विश्व की प्रमुख नेटवर्क उपकरण कंपनी के साथ इस परीक्षण के लिए भागीदारी करने की छूट दी है। 

अंतरराष्ट्रीय मीडिया मामलों के वरिष्ठ प्रबंधक सिरिल शू ने कहा कि  सरकार ने हुवावेई को 5 जी परीक्षण में भाग लेने की स्वीकृति दी है। सिरिल ने बयान में कहा कि ई पर अपना भरोसा बनाये रखने के लिए हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं। न्होंने कहा कि  मानना है कि केवल नयी प्रौद्योगिकी और उच्च गुणवत्ता वाले नेटवर्क से ही भारतीय दूरसंचार उद्योग का कायाकल्प किया जा सकता है। हमारा मोदी सरकार में पूरा विश्वास है कि वह भारत में 5 जी को तेजी से आगे बढ़ाएगी।  

इसे भी पढ़ें: रतन इंडिया पावर ने 6,574 करोड़ के कर्ज का निकाला समाधान

सिरिल ने कहा कि पूरा भरोसा है कि भारत के दीर्घकालिक लाभ को देखते हुए भारत सरकार और भारतीय उद्योग सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी के साथ साझेदारी करेंगे। हुवावेई भारत के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। म्मीद है कि भारत में 5जी प्रौद्योगिकी का परीक्षण चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में शुरू कर दिया जाएगा। हुवावेई ने सितंबर में भरोसा जताया था कि भारत सरकार विदेशी निवेश के बारे में पूरी निष्पक्षता से निर्णय करेगी और 5जी परीक्षण के मामले में ‘स्वतंत्र तरीके से निर्णय’ लेगी।

भारत का यह निर्णय भारत और चीन के बीच सीमा संबंधी विषयों पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के स्तार की 22वें दौर की बातचीत के बाद आया है। दिल्ली में हुई इस बातचीत मेंराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोवाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच दिल्ली में हुई थी। भारत ने नेटवर्क प्रौद्योगिकी के बारे में कहा था कि वह देश के हित में जो सबसे अच्छा होगा वहीं फैसला करेगा। हुवावोई भारत में पहले से काम कर रही है। बेंगलूम में इसका एक अनुसंधान एंव विकास केंद्र है तथा यह भारत की कुछ कंपनियों को 4जी नेटवर्क प्रौद्योगिकी की अपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच