दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का 5वां केस, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित, 7000 से अधिक मामले हुए दर्ज


राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। एलएनजेपी अस्पताल के डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि एक मरीज को एलएनजेपी में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने में मंकीपॉक्स के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। फिलहाल 4 मरीज भर्ती हैं, 1 को छुट्टी दे दी गई है। यहां अब तक कुल 5 मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। 

 

प्रमुख खबरें

UP: आपसी विवाद में सगे भाई की हत्या, मामले की जांच शुरू

Ganga Saptami 2024: ग्रहदोष से छुटकारा पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन क्या करें और क्या न करें?

Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया

CICSE 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी