5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा सरकार बनाएगी, चुनावी प्रचार में PM Modi की हुंकार

By अंकित सिंह | Jan 29, 2025

दिल्ली चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने घोंडा के यमुना खादर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। आज की चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।' कई लोगों को चोटें आईं। मैं लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं। कुछ समय के लिए पवित्र स्नान की प्रक्रिया बाधित हुई लेकिन अब कुछ घंटों से यह सुचारू रूप से चल रही है।

पीएम ने कहा कि ये दृश्य दिल्ली का मूड बता रहा है। ये दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली कह रही है - अब आप-दा के बहाने नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है - आप-दा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है - अब आप-दा की लूट और झूठ नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है। जो गरीबों के लिए घर बनाए। जो दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। इसलिए पूरी दिल्ली आज कह रही है - 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी।

इसे भी पढ़ें: बनिए का बेटा हूं, फ्री की योजनाओं के लिए पैसे का इंतजाम करना जानता हूं, अरविंद केजरीवाल का दावा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो जो भी वादे आपसे किए गए हैं, वो सारे वादे समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब - गारंटी पूरा होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों नागरिक विकसित भारत के संकल्प को लेकर दिनरात जुटे हुए हैं। ये बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी भी एक विकसित देश का 'मॉडल शहर' बने।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में