ग्वाटेमाला और मेक्सिको में 6.5 की तीव्रता के भूकंप के जबरदस्त झटके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

ग्वाटेमाला सिटी। मेक्सिको और ग्वाटेमाला में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मेक्सिको की राष्ट्रीय भूविज्ञान सेवा ने बताया कि मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा के पास शुक्रवार को भूकंप आया।

इसका केन्द्र मेक्सिको के चियापास राज्य से 37 किलोमीटर (23 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में सियुडैड हिडाल्गो के पास 62 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से पत्थर गिरने से ग्वाटेमाला में तीन राजमार्ग बंद हो गए और कम से कम तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में ‘जबर्दस्त’ प्रगति : डोनाल्ड ट्रंप

भूकंप के झटके अल सल्वाडोर और मेक्सिको सिटी तक महसूस किए गए। हालांकि मेक्सिको की राजधानी में कई ऊंची इमारतें झुक गईं और हजारों लोगों को वहां से निकाला गया। चियापास में भूकंप के केन्द्र के पास तेज झटके महसूस किए गए लेकिन मेक्सिको की ओर की सीमा में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र