केरल में बारिश और भूस्खलन से 6 की मौत; IMD ने 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

By निधि अविनाश | Oct 17, 2021

दक्षिण और मध्य केरल में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन आ गया है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।बचाव कार्यों के लिए रक्षा बलों और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान जारी रखा है। केरल के कई ज़िले भारी बारिश से प्रभावित हो गए है वहीं बारिश के बाद कोल्लम ज़िले में कल्लड़ा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।स्थिति को गंभीर बताते हुए, केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि आईएमडी ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

न्युज एंजेंसी ANI के मुताबिक, केरल के कोट्टयम ज़िले के कोट्टक्कल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन हादसे में 3 और शवों को बरामद किया गया है।गौरतलब है कि साल 2018 और 2019 में भी केरल ने विनाशकारी बाढ़ का सामना किया था। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख