मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 6 डेल्टा प्लस वैरिएंट वाले मरीज, 2 लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले लगातार सामने आते जा रहे है। अब तक 6 मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक भोपाल में 3, उज्जैन में 2 और अशोकनगर में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है।

बता दें कि जिन 6 मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है, उनमें 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित उज्जैन के एक और अशोकनगर के संक्रमित मरीज ने भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें:खतरनाक है कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट! कर्नाटक में पहला केस 

दरअसल कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लगातार मिलते मामलों ने केंद्र के साथ राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने प्रदेश को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास