मध्य प्रदेश के कटनी में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत 5 घायल

By दिनेश शुक्ल | Jul 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ट्रक और ऑटो में हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह सड़क दुर्घटना स्लीमनाबाद से विलायतकता रोड पर खमतरा गांव के समीप हुई। घटना की खबर लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर