तमिलनाडु में कोरोना से छह और लोगों की मौत, 938 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

चेन्नई।  तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई। वहीं इस अवधि में चार पुरुषों और दो महिलाओं की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई जिससे प्रदेश में कोविड- 19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये सामने आए 938 मामलों में 82 वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों या विदेश से आए हैं जबकि अकेले चेन्नई में 616 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के मुताबिक नये संक्रमितों में तीन कुवैत से आए हैं जबकि 46 महाराष्ट्र से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 9,021 संक्रमित उपचाराधीन है जबकि शनिवार को ही 687 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक 12 हजार संक्रमित ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक मृतकों में सबसे युवा 37 वर्षीय महिला है जिसे राजीव गांधी राजकीय जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 70 वर्षीय पुरुष सहित अन्य उच्च रक्तचाप जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अबतक विदेश से आए 89 लोग और अन्य राज्यों से रेलगाड़ी से आए 195 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 

इसे भी पढ़ें: TN सरकार ने टीवी सीरियल की शूटिंग पर लगे प्रतिबंधों में और छूट दी, अब सेट पर जा सकेंगे 60 कलाकार

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट