बिहार में भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत, पीएम मोदी और CM नीतीश कुमार ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले मेंकुर्सेला थाना अंतर्गत कोसी पुल पर मंगलवार की सुबह एक स्कॉर्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा जाने से स्कॉर्पियो में सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य जख्मी हुए हैं। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: मानवाधिकार आयोग में बोले IIMC के महानिदेशक, मानवाधिकारों की रक्षा पत्रकारिता की प्रतिबद्धता

कुर्सेला थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन के जरिये दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों को हटाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर सवार लोग शादी के लिये वर देखकर पूर्णिया से समस्तीपुर जिला के रोसड़ा लौट रहे थे। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी की सुबह कटिहार जिला के पोठिया पुलिस चैकी अंतर्गत समेली खैरा बहियार के समीप राजकीय राजमार्ग संख्या-77 से गुजर रहे एक अनियंत्रित ट्रक और एक ऑटो रिक्शा के टक्कर में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी थी जबकि पांच अन्य घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी