डेंगू से पीड़ित होने के संदेह में 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मुकाबले से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

जबलपुर। महाराष्ट्र सब-जूनियर फुटबॉल टीम के छह खिलाड़ियों को डेंगू से पीड़ित होने के संदेह में शनिवार को यहां दमन और दीव के खिलाफ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मैच से बाहर होना पड़ा। एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि बीमार खिलाड़ियों में से दो डेंगू से पीड़ित हैं जबकि एक मलेरिया से। हालांकि टीम के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय अस्पताल में किए गए परीक्षणों में चार फुटबालरों में प्लेटलेट्स की कमी पायी गयी, जबकि दो अन्य को निगरानी में रखा गया है। दमन और दीव के खिलाफ यह मुकाबला रविवार को खेला जाना है। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: एमेच्योर फुटबॉल के लिए नई लीग आयोजित करेगा फुटबॉल दिल्ली

महाराष्ट्र की टीम से जुड़े एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सभी आठ खिलाड़ियों को परीक्षण के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि आठ खिलाड़ियों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें से छह लड़के होटल वापस आ गए। छह में से चार खिलाड़ी के खून में प्लेटलेट काउंट कम है और वे कल का मैच नहीं खेल सकेंगे। हमें अभी भी डेंगू की रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह