निराश सुनील छेत्री ने कहा, हार को स्वीकार करना बेहद मुश्किल

frustrated-sunil-chhetri-said-it-is-very-difficult-to-accept-defeat
[email protected] । Sep 6 2019 6:54PM

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन में गुरुवार को यहां ओमान के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद भारत की हार के बाद कहा कि इसे स्वीकार करना मुश्किल है। छेत्री के गोल से 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद भारत को घरेलू चरण के इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

गुवाहाटी। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन में गुरुवार को यहां ओमान के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद भारत की हार के बाद कहा कि इसे स्वीकार करना मुश्किल है। छेत्री के गोल से 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद भारत को घरेलू चरण के इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: एमेच्योर फुटबॉल के लिए नई लीग आयोजित करेगा फुटबॉल दिल्ली

छेत्री ने कहा, ‘‘इसे पचाना मुश्किल है। मुझे लगता है कि हम दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अगर हम ओमान जैसी टीम को गेंद देते रहेंगे तो चीजें आसान नहीं होंगी। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। लड़कों ने काफी अच्छी टक्कर दी।’’ कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि वह पहले मैच से बेहतर नतीजे के हकदार थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़