उत्तर प्रदेश में 6 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, फिर मामूस को छत से फेंका, आरोपी एनकाउंटर में ढेर

By रेनू तिवारी | Jan 03, 2026

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक बार फिर एक मासूम बच्ची को दरिंदों ने निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक छह साल की बच्ची का गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए बच्ची को हमले के बाद छत से नीचे फेंक दिया था। यह घटना 2 जनवरी की देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हालत में मिली है। उसे तुरंत सिकंदराबाद के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाईं। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध एक निर्माणाधीन कॉलोनी में इदरीस के ठिकाने पर छिपे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: KKR के बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने के बाद Shah Rukh Khan विवादों के घेरे में आये

जब सिकंदराबाद पुलिस टीम ने इलाके को घेरा, तो आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एनकाउंटर के दौरान राजू और वीरू कश्यप दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें घायल हालत में गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Deadline खत्म, अब... Hormuz पर भड़के Donald Trump की Iran को सीधी धमकी

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, मीटिंग के बाद तीन डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा

PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब