PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब

By एकता | Apr 05, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कूचबिहार में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सबूत है कि बंगाल में अब टीएमसी का समय समाप्त हो चुका है।

TMC के भय बनाम BJP के भरोसे की लड़ाई

पीएम मोदी ने टीएमसी और भाजपा के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक तरफ टीएमसी का डर है, तो दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा। उन्होंने कहा, 'एक ओर टीएमसी के 'कटमनी' और भ्रष्टाचार का आतंक है, तो दूसरी ओर विकास की रफ्तार वाली भाजपा की गारंटी। एक ओर घुसपैठियों को बसाने की साजिश है, तो दूसरी ओर उन्हें बाहर निकालकर बंगाल को सुरक्षित करने का हमारा संकल्प है।'

इसे भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी

4 मई के बाद होगा पाई-पाई का हिसाब

संदेशखाली की घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भावुक लहजे में कहा कि एक तरफ बेटियों पर अत्याचार और उनकी चीखें हैं, तो दूसरी तरफ नारी शक्ति को सुरक्षा और सम्मान देने वाली मोदी की गारंटी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'मैं आपको भरोसा देता हूं कि चुनाव के बाद इनके हर पाप का हिसाब होगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा और चाहे कोई कितना भी बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय होकर रहेगा।'

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 260 मौतों पर PM Modi को चिट्ठी, परिजनों ने मांगा Black Box का डेटा

लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है ममता सरकार

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंगाल की कानून-व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है और जिस बंगाल में कभी लोग रोजगार की तलाश में आते थे, आज उसे पलायन का केंद्र बना दिया गया है।

प्रमुख खबरें

VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

Ram Mandir चंदा चोरी पर Saurabh Bharadwaj का VHP पर बड़ा हमला, कहा- संगठन पूरी तरह डर गया है

Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

PM Modis visit to Indonesia: रक्षा, व्यापार से लेकर स्पेस तक, कई अहम Deals पर लग सकती है मुहर