कश्मीर में आयोजित कौशर आर्ट वॉक में देशभर से आई महिला कलाकारों ने दिखाई कलाकारी

By नीरज कुमार दुबे | Jun 25, 2022

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आजकल देशभर की महिला कलाकारों का समूह पहुँचा हुआ है। विभिन्न राज्यों से कश्मीर आया 60 महिलाओं का यह समूह कौशर आर्ट वॉक में भाग ले रहा है। इस आर्ट वॉक में महिलाएं जो स्कैच और पेंटिंगें बना रही हैं उसे देखकर हर कोई हतप्रभ है। जब महिला कलाकार कश्मीर की सुंदरता को कैनवास पर उतार रही हैं तो हर कोई बस देखता ही रह जा रहा है। इस आर्ट वॉक को देखने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं और महिला कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हम आपको बता दें कि इस आयोजन की शुरुआत तीन महिला कलाकारों ने की थी, जिनमें पूजा कुमार, रश्मि सोनी और शर्मिता रॉय शामिल हैं। धीरे-धीरे इस समूह की ओर से किये जाने वाले आयोजनों में बड़ी संख्या में महिला कलाकार जुड़ने लगीं और आज यह समूह बड़ा स्वरूप ले चुका है। कश्मीर में किया गया आयोजन बेहद सफल रहा है जिससे इन महिलाओं का हौसला और बढ़ा है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन