यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए 600 भारतीय छात्र पोलैंड पहुंचे, गुरुवार को भारत के लिए उड़ान भरने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। युद्धग्रस्त यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सूमी शहर से निकाले गए 600 भारतीय छात्रों का आखिरी बड़ा समूह पोलैंड पहुंच गया है। छात्र ल्वीव से पोलैंड के लिए एक विशेष ट्रेन में सवार हुए। उनके बृहस्पतिवार को भारत के लिए उड़ानों में सवार होने की संभावना है। छात्र एक विशेष ट्रेन से पोल्तावा से पश्चिमी यूक्रेन में ल्वीव पहुंचे थे। मेडिकल की 25 वर्षीय छात्रा जिस्ना जिजी ने कहा, ‘‘हम पोलैंड पहुंच गए हैं, यहां से हमारे भारत के लिए उड़ान भरने की संभावना है।’’ यूक्रेन में परिवहन के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर सैकड़ों मील की दूर तय करके छात्रों को युद्धग्रस्त यूरोपीय देश से निकाला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग