सीरिया में आईएस के ठिकानों से निकाले गए 600 लोग: एजेंसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

बेरुत। पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाले शेष इलाके से शनिवार को करीब 600 लोग निकाले गए क्योंकि अमेरिकी समर्थित लड़ाके इस इलाके पर अंतिम धावा बोलने की तैयारी में हैं। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) की भेजी गई बसों से 600 से ज्यादा लोगों खासकर महिलाएं एवं बच्चों को निकाला गया। 

 

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की ‘अत्यंत गंभीर’ स्थिति : UN विशेषज्ञ

अब्देल रहमान ने बताया कि 760 आईएस लड़ाकों समेत करीब 16,000 लोग दिसंबर की शुरुआत से इलाका छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हाजिन कस्बे के आस-पास के इलाकों में लगभग 2,000 आम नागरिक फंसे हुए हैं। निगरानी एजेंसी ने कहा है कि अंतिम हमले की तैयारी के लिए एसडीएफ के 300 योद्धा सोसा गांव के पास तैनात किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ