Bigg Boss के घर की सफाई करने के लिए सलमान खान ने लिए 630 करोड़ ?

By रेनू तिवारी | Jan 06, 2020

बिग बॉस 13 के वीकेंड के वार पर सलमान खान घर के अंदर गये थे और घर वालों को सफाई का पाठ पढ़ाने के लिए उन्होंने खुद गंदे घर की सफाई की थी। बिग बॉस के घर की रसोई, बर्तन, बाथरूम आदि को सलमान खान ने साफ किया था। बिग बॉस के घर के शहनाज की कैप्टेंसी में कोई भी सदस्य अपनी ड्यूटी नहीं कर रहा था तो घर सलमान खान आगे है और घर की सफाई करते हैं। उनके ऐसा करने से सलमान खान से घर वालों ने सॉरी भी कहा था। सलमान खान ने वीकेंड के वार में घर वालों से ये भी कहा कि आप ये मत सोचना कि मुझे ऐसा करने के लिए कलर्स वालों ने या फिर मेकर्स ने कहा है सफाई रखना अच्छी बात है आप ने नहीं की तो मैंने कर दी। 

अपनी मंशा साफ करने के बाद भी सलमान खान के घर में सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाब की एक्ट्रेस हिंमांशी खुराना की भी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह कह रही है कि सलनाम नाम ने घर में सफाई का ड्रामा करने के लिए 630 करोड़ रुपये लिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: टीवी अभिनेत्री ने कैब चालक पर लगाया ‘उत्पीड़न’ का आरोप

दरअसल बिग बॉस के एक खबरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हिमांशी एक पार्लर में बैठी है और अपने दोस्त के साथ सलमान खान की सफाई पर बात कर रही हैं। हिमांशी का दोस्त कहता है कि क्या ड्रामा था सलमान खान का सफाई वाला? जिसपर हिंमाशी पंजाबी में बोलती हैं कि इस ड्रामे के लिए 630 करोड़ रुपये मिले हैं। हिमांशी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इससे पहले जब सलमान खान ने वीकेंड के वार पर आसिम रियाज की क्लास लगाई थी तब भी हिमांशी ने आसिम का सपोर्ट किया था ट्विटर पर लिखा था कि मुझे तुम पर गर्व है। मैं हमेशा तुम्हारी साइड रहूंगी। इतना ही नहीं हिमांशी ने अपने शो से बाहर जाने को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा था कि ये एविक्शन पूरी तरह से प्लान था।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई