उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में 632 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में, 81 लाख से ज्यादा मतदाता 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को, 95 प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लेने के बाद अब 632 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: आयोग ने तय किए 197 अजब-गजब चुनाव चिह्न, पुरुष प्रत्याशियों को मिला चूड़ी चुनाव चिह्न

इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा खड़े किये गए प्रत्याशियों के अलावा 136 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। देहरादून जिले के 10 निर्वाचन क्षेत्रों से 117 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों से 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। चम्पावत और बागेश्वर सीटों से 14-14 उम्मीदवार विधानसभा में जाने की दौड़ में शामिल हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होना है] जहां कुल 81.43 लाख मतदाता हैं।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश