तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले, 4 और रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 635 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़करकरीब 2.83 लाख हो गई है जबकि चार और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादात 1,522 तक पहुंच गई है। बुधवार को जारी सरकारी बुलेटिन में 22 दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 115 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 57, मेडचल-मल्काजगिरि में 49 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक 2.74 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 6,627 रोगियों की इलाज चल रहा है। मंगलवार को 45,609 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 65.66 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी