पांच बच्चे और नाती-पोते वाले बुजुर्ग ने 12 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

जालना। महाराष्ट्र में जालना जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग ने 12 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बदनापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जिसके बाद 65 वर्षीय आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पांच बच्चे और नाती-पोते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता अपने मामा के घर रहती है और आरोपी भी पड़ोस में ही रहता है।

इसे भी पढ़ें: तीन स्कूली छात्राओं से बलात्कार मामले में सफाई कर्मचारी को आजीवन कारावास

मंगलवार को जब लड़की मुर्गियां चरा रही थी तो आरोपी शख्स ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसे अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने घटना के बारे में अपने मामा को बताया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस की एक टीम गांव में गयी और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी को देर रात को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व