देश में कोविड-19 के 6,561 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,561 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,45,160 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है। देश में लगातार 25 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 142 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,14,388 हो गई। देश में अभी 77,152 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,528 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.74 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.99 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा