By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 26, 2026
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने संविधान दिवस के मौके पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की क्योंकि उसे उम्मीद है कि इस दौरान वह संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए महाकलंकित दो-तिहाई बहुमत’ हासिल कर लेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह दावा भी किया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के 105 दिन बाद सरकार ने विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की गई है। ‘ऑपरेशन लोटस’ से रमेश का संकेत पिछले कुछ दिनों में कुछ विपक्षी पार्टियों के सांसदों द्वारा पाला बदले जाने की ओर है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या संविधान का इससे बड़ा अपमान और उस पर इससे बड़ा हमला हो सकता है? उनका कहना है कि 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती की शाम मोदी सरकार ने परिसीमन विधेयकों को सार्वजनिक किया था, जिन्हें 17 अप्रैल की रात अपने अंजाम तक पहुंचना पड़ा। रमेश ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए इसे संविधान का अपमान और उस पर हमला करार दिया।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रहेगी।