Taiwan के तट पर 6.6 तीव्रता का भूकंप, बड़े नुकसान की सूचना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट के पास शनिवार रात 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 11:05 बजे महसूस किए गए।

हालांकि, भूकंप के कारण फिलहाल जानमाल के किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यिलान काउंटी के एक निवासी ने बताया कि कैसे इमारत तेजी से हिलने लगी। उन्होंने कहा, “यह कुछ देर तक हिलती रही। फिर मैं बाहर भागा, लेकिन ज्यादातर लोग बाहर नहीं भागे। मैं बहुत डरा हुआ था।” ताइवान के राष्ट्रपति विलियम लाई चिंग-ते ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लोगों से भूकंप के बाद के संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

BJP का सेवा संकल्प अभियान उत्तर प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा, केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी

Bihar Flood: 15 जिलों में विकराल हुई बाढ़, 48 लाख लोग प्रभावित

संगरूर में एक्टिविस्ट की कस्टडी प्रताड़ना विवाद, पंजाब सरकार ने DSP हरविंदर सिंह का किया तबादला

BRICS Summit में PM Modi ने पेश किया 10-सूत्रीय सुधार रोडमैप, कहा- हम किसी के खिलाफ नहीं