केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,638 नए मामले, 28 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,638 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,12,183 हो गयी। वहीं, 28 और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,457 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 7,828 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में फिलहाल 90,565 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 3,32,994 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। नए मामलों में से 5,789 मरीज पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से इससे पीड़ित हुए हैं और 85 मरीज यात्रा करके राज्य लौटे हैं। संक्रमित लोगों में 64 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जबकि 700 मरीज कैसे संक्रमित हुए हैं, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। शैलजा ने बताया कि त्रिशूर में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,096, मलप्पुरम में 761 और कोझिकोड में 722 नए मामले सामने आए।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात