मध्य प्रदेश में कोरोना के 675 नये मामले, दो लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Mar 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 675 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 67 हजार 851 और मृतकों की संख्या 3885 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-247, भोपाल-118, जबलपुर-47, ग्वालियर-26, उज्जैन-20, रतलाम-19, बुरहानपुर-21, बैतूल-17, छिंदवाड़ा-23, सीहोर-11 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 08 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे। राज्य में दो महीने बाद लगातार दूसरे दिन नये संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार के पहुंचा है। इससे पहले शुक्रवार को यहां 603 नये संक्रमित मिले थे।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पी तंदूरी चाय, कहा हुनर हाट कौशल कद्रदानों का कुंभ

राज्य में आज कोरोना से दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर और रतलाम जिले के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3883 से बढ़कर 3885 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 941, भोपाल 621, ग्वालियर-230, जबलपुर-252, खरगौन-110, सागर-153, उज्जैन 104, रतलाम-84, धार-59, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-72, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-79, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-31, छिंदवाड़ा-50, सीहोर-48, दमोह-93, मंदसौर-36, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-70, खंडवा-63, कटनी-21, हरदा-37, छतरपुर-32, अनूपपुर-15, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-16, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-16, उमरिया-18, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-03 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान को लेकर कमलनाथ ने लिखा पत्र

बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,59,454 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 496 मरीज शनिवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 4335 से बढ़कर 4512 हो गए हैं। बता दें कि प्रदेश में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में इससे पहले 10 जनवरी 2021 को 620 नये संक्रिमत मिले थे। अब लगातार दूसरे दिन यहां नये प्रकरण 600 के पार पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया