UP-उत्तराखंड के बाद अब असम में जहरीली शराब को कोहराम, 69 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

जोरहाट। असम में बृहस्पतिवार रात से अब तक गोलाघाट और जोरहाट में चाय बागानों में जहरीली शराब का सेवन करने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है और 200 से ज्यादा लोग बीमार हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी है। यहां जोरहाट कॉलेज अस्पताल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि मौत का आंकड़ा हर मिनट बढ़ रहा है। सर्मा ने अस्पताल में कुछ मरीजों से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया, आज सुबह गोलाघाट और जोरहाट जिलों में 69 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतकों और अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या हर मिनट बदल रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड-UP में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 85 के पार

उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि 142 लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 36 महिलाएं हैं। यहां 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मेरे यहां आने के बाद भी और मरीजों को भर्ती कराया गया है। सर्मा ने कहा कि मेडिकल एजुकेशन के निदेशक अनूप बर्मन मरीजों के इलाज की देखरेख करेंगे। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लोगों से की मतदान करने की अपील

Reservation पर मुसलमानों की दावेदारी, किन राज्यों में ऐसी व्यवस्था, क्या है भारत में धर्म-आधारित आरक्षण का पूरा इतिहास

कांग्रेस की दिशाहीनता एवं बढ़ता पलायन

दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मनोज तिवारी, कन्हैया से लेकर बांसुरी स्वराज तक, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति