बहामास के ग्रैंड केय द्वीप में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात अमेरिकियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

नासाउ। फ्लोरिडा के फोर्ट लाउडरडेल जा रहा एक हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को बहामा के ग्रैंड केय द्वीप में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण उसमें सवार सभी सात अमेरिकियों की मौत हो गई।  बहामा की पुलिस ने यह जानकारी दी। 

रॉयल बहामा पुलिस बल ने एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर द्वीप से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया था। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों को बाद में द्वीप तट से दो मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। 

प्रमुख खबरें

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा