BREAKING| दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत

By रेनू तिवारी | Mar 12, 2022

ब्रेकिंग। दिल्ली में 12 मार्च की सुबह गोकुलपुरी में रहने वालो कुछ परिवारों के लिए काफी दर्दनाक रही। अचानक से देर रात गोकुलपुरी की झुग्गियों में आग लग जाने से 7 लोगों की मौत हो गयी और काफी लोग घायय हो गये हैं। रात में सो रहे 7 लोग नींद में ही झुलस गये। आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चारों तरह अफरा-तफरी मच गयी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, एक गिरफ्तार: पुलिस

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झोंपड़ियों में आग लगने से 7 की मौत, एएनआई ने दिल्ली फायर सर्विस का हवाला दिया और इस दर्दनाक खबर की जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि गोकुलपुरी इलाके की झोंपड़ियों में बीती रात लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई. आग पर काबू पाया गया, दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह