मणिपुर के चुराचांदपुर में उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर किया हमला, कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 लोगों की हुई मौत

By अनुराग गुप्ता | Nov 13, 2021

इंफाल। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। जिसमें असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत 7 लोग की मौत हो गई। इनमें सेना के 5 जवान और कर्नल की पत्नी और बेटा भी शामिल है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शुरू की टारगेटिंग किलिंग! 24 घंटे में एक कश्मीरी पंडित सहित 2 नागरिकों की हत्या 

इस हमले के पीछे मणिपुर स्थित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघट इलाके में उग्रवादियों ने एक कमांडिंग ऑफिसर के काफिले को निशाना बनाया जिसमें एक कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस हमले में कई लोगों के जख्मी होने की खबर भी है।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut