आंधी तूफान में सात लोगों की मौत, करीब 21 लोग जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में आये आंधी तूफान में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 21 लोग घायल हो गये। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज य​हां बताया कि 'पिछले 24 घंटे में आंधी तूफान में सात लोगों की मौत हो गयी है। इनमें गोंडा और सीतापुर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि फैजाबाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।' उन्होंने बताया कि फैजाबाद में 11 लोग जबकि सीतापुर में 10 लोग इस आंधी तूफान की चपेट में आने से घायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाये तथा 24 घंटे के अंदर राहत सामग्री वितरित करा दी जाये। मुख्यमंत्री ने आंधी तूफान में मारे गये लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिजनों को जल्द से जल्द राहत सहायता पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA