जम्मू-कश्मीर के Poonch में भूस्खलन से 7 की मौत, CM Omar Abdullah ने किया 6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में भूस्खलन की चपेट में आने से मिट्टी के एक घर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना लोरान गांव में हुई, जहां इलाके में भारी बारिश हो रही थी; मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और तलाशी के लिए टीमें पहुंच गई हैं। पुंछ जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों में से एक है जहां भारी बारिश हुई है, जिससे कई हिस्सों में अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाएं हुई हैं। बचाव अभियान जारी है, लेकिन अधिकारियों ने बताया है कि पुंछ जिले में अब तक लगभग 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि छह लोग अभी भी लापता हैं।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir Statehood पर केंद्र की वादाखिलाफी, Omar Abdullah बोले- संघर्ष तो बस शुरू हुआ है

केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है, ऐसे में प्रशासन ने जम्मू इलाके में पुलों, नदियों और पानी के अन्य संवेदनशील स्रोतों पर सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को तैनात किया है। साथ ही, लोगों को सावधान रहने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाने की सलाह भी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भारी बारिश का दौर 23 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने पहले ही जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, रियासी और उधमपुर के लिए अलर्ट जारी किया था, जिसमें कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका जताई गई थी।

प्रमुख खबरें

RBI VRRR Auction: बैंकों की सुस्त प्रतिक्रिया से 7 लाख करोड़ की नीलामी हुई पस्त

Air India के लिए Cost Control और Safety सबसे अहम, टाउनहॉल में बोले N Chandrasekaran

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?