तुर्की के बाद अब हिली ताजिकिस्तान की धरती! 6.8 तीव्रता के भूकंप से दहला देश, हैरान करने वाले वीडियो आये सामने

By रेनू तिवारी | Feb 23, 2023

तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के कारण 45 हजार लोगों की जान गयी हैं। मरने वालों की संख्या रोजाना बढ़ रही हैं। अब इसी बीच एक बार फिर से धरती हिली और इस बार इसका केंद्र ताजिकिस्तान रहा। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि गुरुवार को पूर्वी ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:37 बजे करीब 20.5 किलोमीटर की गहराई में आया।

 

इसे भी पढ़ें: China की सीमा के निकट ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप


भूकंप का केंद्र गोर्नो-बदख्शां क्षेत्र के पास था - एक अर्ध-स्वायत्त पूर्वी क्षेत्र जो अफगानिस्तान और चीन की सीमा में है। यह क्षेत्र कम आबादी वाला है और विशाल पामीर पर्वत से घिरा हुआ है। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप से भूस्खलन आएगा। प्रारंभिक भूकंप के बीस मिनट बाद, 5.0-तीव्रता का एक और आफ्टरशॉक क्षेत्र में आया।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई