China की सीमा के निकट ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप

earthquake rocks Tajikistan
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में मुर्गोब के 67 किलोमीटर (41 मील) पश्चिम में और 20 किलोमीटर (12 मील) गहराई में था। यह दूरस्थ और कम आबादी वाला क्षेत्र है।

बीजिंग। चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के पास ताजिकिस्तान में बृहस्पतिवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में मुर्गोब के 67 किलोमीटर (41 मील) पश्चिम में और 20 किलोमीटर (12 मील) गहराई में था। यह दूरस्थ और कम आबादी वाला क्षेत्र है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। विभिन्न एजेंसियों के प्रारंभिक भूकंपीय माप अक्सर भिन्न होते हैं।

इसे भी पढ़ें: America:अरकंसास में विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़