मुम्बई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ 7 और गवाहों ने दी गवाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

लाहौर। पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उसकी संलिप्तता के बारे में शुक्रवार को गवाही दी। लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।

बृहस्पतिवार को पांच गवाहों ने सईद और उसके करीबी इकबाल के खिलाफ गवाही दी थी। अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा कि सात और गवाहों ने चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी। उन्होंने बताया कि सईद के वकीलों ने गवाहों से जिरह की।

इसे भी पढ़ें: हाफिज सईद पर आरोप तय होने पर अमेरिका ने पाक से सुनावाई तेज करने को कहा

आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने जमात उद दवा के प्रमुख और इकबाल को उच्च सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। जमात उद दावा, लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन है जिसने 2008 में मुम्बई में हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी।

प्रमुख खबरें

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस