लोकसभा में चौथे दिन कामकाज बाधित, पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए कांग्रेस के 7 सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को राजस्थान से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सांसद हनुमान बेनीवाल के गांधी परिवार के बारे में एक विवादास्पद बयान पर उनके निलंबन की मांग और दिल्ली हिंसा मुद्दे पर जल्द ही चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया तथा सदन का अनादर करने के कारण सात सदस्यों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस के सात लोकसभा सदस्यों को सदन का अपमान करने और ‘घोर कदाचार’ के चलते मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया और लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई। दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर हंगामे के कारण निचले सदन में पिछले चार दिनों से कोई खास कामकाज नहीं हो नहीं सका है। इसके कारण गुरुवार को भी प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। दोपहर दो बजे बैठक फिर शुरू होने पर पीठासीन सभापति रमा देवी ने जैसे कार्यवाही शुरू करने को कहा, वैसे ही कांग्रेस सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। कुछ कांग्रेस सदस्यों ने आसन से कुछ कागजात लेकर नीचे फेंक दिये। इसके कारण सदन की कार्यवाही दो बजकर करीब पांच मिनट पर तीन बजे के लिये स्थगित कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा का नियम 374 जिसके तहत 7 सांसद हुए निलंबित, जानें कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

इसके बाद पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित कर दी। इससे पहले, 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने देश में कोरोना वायरस से जुड़े हालात और उससे निपटने की तैयारियों पर वक्तव्य दिया जिसके बाद विभिन्न दलों के सदस्यों ने इस विषय पर अपने सुझाव रखे। इसी क्रम में सुझाव देते हुए सत्तारूढ़ राजग में सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हनुमान बेनीवाल ने गांधी परिवार को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया, जिस पर कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे के कारण सदन की बैठक दोपहर करीब एक बजे दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इसी दौरान राजस्थान से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के बेनीवाल नेकहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित अधिकतर मरीज इटली से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी अभी पार्टी नेता राहुल गांधी का नाम लिया था। इसके बाद बेनीवाल ने ‘इटली और कोरोना वायरस’ को जोड़ते हुए गांधी परिवार को लेकर एक ‘विवादास्पद बयान’ दिया जिस पर कांग्रेस के सदस्य उग्र होते हुए आसन के समीप आ गये और बेनीवाल की बात का विरोध करने लगे। कुछ कांग्रेस सांसदों ने कागज और प्लेकार्ड फाड़कर भी उछाले जिनके टुकड़े आसन के पास आकर गिरे। भारी हंगामे के कारण पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की बैठक करीब एक बजे दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है