उत्तर प्रदेश में कोरोना के 7 नए मामले आए सामने, एक्टिव मरीजों की संख्या 99 हुई

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 15, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,21,614 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 07 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,55,48,056 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 07 तथा अब तक कुल 16,87,272 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 99 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: CM योगी का दावा, चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को हराया, फिर भी इतिहास में उन्हें नहीं बताया गया 'महान'

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 4,93,482 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,19,31,898 तथा दूसरी डोज 3,83,02,582 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,02,34,480 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में Gold sales मूल्य में 25 प्रतिशत तक बढ़ी, World Gold Council ने दी जानकारी

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश पकड़े गए

कुछ तो लोचा है! अब US की सुरक्षा एजेंसी पर अटैक, पूरा नेटवर्क ठप?

Test Cricket की एक पारी में 8 बल्लेबाजों को आउट कर Litton Das ने 5 विकेटकीपरों का रिकॉर्ड तोड़ा