Makeup Tips: लिपस्टिक के जल्दी हटने के पीछे हैं ये गलतियां, लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये Smart Hacks

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 20, 2026

मेकअप का लुक शानदार बनाने का काम लिपस्टिक का जरुर होता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, चाहे ऑफिस मीटिंग हो, पार्टी हो या फिर बाहर खाना। लेकिन आपने भी बार-बार नोटिस किया है कि थोड़ा-सा खाने या पीने के बाद लिपस्टिक फीकी पड़ जाती है या पूरी तरह हट ही जाती है, जिससे बार-बार टच-अप करने की जरुरत पड़ती है।

कैसे बनाएं अपनी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग?

होंठों को प्रेप करें

सबसे पहले आप होंठों को अच्छे से साफ और स्मूद बनाएं। इसके बाद हल्के से स्क्रब से डेड स्किन हटाएं और फिर लिप बाम लगाकर मॉइस्चराइज करें। ऐसा करने से लिपस्टिक अच्छे से सेट होती है और क्रैक्स में जमा नहीं होती है।

  प्राइमर या कंसीलर का इस्तेमाल करें

जब लिपस्टिक लगाएं तो इससे पहले लिप प्राइमर या थोड़ा-सा कंसीलर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक का कलर काफी शानदार आता है और ये लंबे समय तक टिकी रहती है। 

 लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं

लिप लाइनर से होंठो की शेप बनाकर अंदर भी हल्का भरें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं और स्मज होने का खतरा कम हो जाता है।

लॉन्ग-लास्टिंग या मैट लिपस्टिक चुनें

गौरतलब है कि क्रीमी लिपस्टिक बहुत ही जल्दी ट्रांसफर हो जाती है, जबकि मैट या ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकती है। रोजाना खास मौकों के लिए यह लिपस्टिक खास होती है।

टिश्यू ट्रिक अपनाएं

जब आप पहली परत लगाने के बाद होंठों पर टिश्यू रखें और हल्का पाउडर ब्रश से ऊपर से टैप करें। इसके बाद दूसरी लेयर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक सेट हो जाती है और यह ज्यादा देर तक चलती है।

खाने का तरीका भी मायने रखता है

दरअसल, ऑयली खाना खाने से लिपस्टिक जल्दी ही हट जाती है, ऐसे में आप स्ट्रॉ से ड्रिंक पीना और नैपकिन का हल्का इस्तेमाल लिपस्टिक को बचाए रखता है।

लिप ग्लॉस का सीमित इस्तेमाल करें

यदि आप लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहते हैं, तो भूलकर भी ग्लॉस का इस्तेमाल न करें, क्योंकि लिप ग्लॉस से लिपस्टिक जल्दी फिसल जाती है।

मिनी टच-अप किट रखें

लिपस्टिक को लंबे समय तक टिके रहने के लिए आप अपने बैग में लिप लाइनर और टिश्यू जरुर रखें, जिससे जरुरत पड़ने पर जल्दी टच-अप किया जा सके। 

इसके अलावा, आप सही तैयारी, सही प्रॉडक्ट और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी लिपस्टिक को घंटों तक परफेक्ट बनाए रख जाती है। इससे न सिर्फ आपका लुक फ्रेश दिखेगा, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट