Raksha Bandhan 2026: त्यौहार पर समय बचाने के लिए अपनाएं ये 7 Quick Snack Recipes, अब किचन में नहीं बीतेगा पूरा दिन

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 27, 2026

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का है। इस दिन लोग उत्साह के साथ त्योहार को मनाते हैं। राखी फेस्विटल पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान हर किसी कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे महिलाओं का पूरा दिन किचन में चाला जाता है, वे त्योहार आनंद अच्छे से नहीं ले पाती हैं। यदि आप भी रसोई में घंटों बिताए बिना त्यौहार का मजा लेना चाहती है, तो सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाले स्नैक्स को जरुर बनाएं।

झटपट तैयार होने वाले स्नैक्स हर किसी को काफी पसंद होता है-

काला चना पापड़ी चाट 

 इसे बनाना काफी आसान है, बस आपके पास उबले काले चने, कुरकुरी पापड़ी, बारीक कटा प्याज-टमाटर, हरी मिर्च, चाट मसाला और इमली की चटनी चाहिए।

 - एक बड़े कटोरे में उबले चने और पापड़ी को क्रश करके डालें।

 - ऊपर से टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं।

 - मीठी और तीखी चटनी डालकर तुरंत परोसें।

मसाला कॉर्न चाट 

यह भी झटपट बन जाएगा। उबले हुए स्वीट कॉर्न, मक्खन, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, चाट मसाला और हरा धनिया होना डालना है।

 - इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करके उबले कॉर्न को हल्का-सा भूनें।

 - अब इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

 - गैस बंद करके ऊपर से नींबू निचोड़ें और परोसें।

चीजी गार्लिक ब्रेड

इस डिश को बनाने के लिए आपके पास ब्रेड स्लाइस, बटर, कसा हुआ लहसुन, ओरिगैनो और मोजेरेला चीज होना चाहिए।

 - बटर में कसा हुआ लहसुन मिलाकर ब्रेड पर लगाएं।

 - अब ऊपर से ढेर सारा चीज और ओरिगैनो डालकर तवे पर ढक्कर 2 मिनट तक चीज पिघलने तक सेकें।

पनीर चिल्ली

स्नैक्स में पनीर चिल्ली बनाना बेहद आसान है। बस आपको चाहिए पनीर के क्यूब्स, शिमला मिर्च, प्याज, सोया सॉस, टोमैटो केचप और कॉर्नफ्लोर घोल होना बेहद जरुरी है।

 - तेज आंच पर कड़ाही में प्याज और शिमला मिर्ट टॉस करें।

 - अब इसमें सॉस और थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर का घोल डालें।

 - इसके बाद पनीर डालकर 2 मिनट चलाएं और गरमा गरम परोसें।

चटपटे दही आलू

इसे बनाने के लिए उबले कटे आलू, गाढ़ा फेंटा दही, हरी मिर्च, करी पत्ता, राई और चाट मसाला चाहिए।

 - अब एक पैन में तेल गरम करके राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं।

 - इसमें उबले आलू और मसाले डालकर भूनें, फिर गैस बंद करके ठंडा होने पर दही मिलाएं।

इंस्टेंट भेल पूरी

इसको बनाने के लिए आपके पास मुरमुरा, सेव नमकीन, कटा प्याज, उबले आलू के टुकड़े, हरी चटनी और धनिया पत्ती होनी जरुरी है।

 - मुरमुरे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें आलू, प्याज और नमकीन मिलाएं।

 - अब इसमें दोनों तरह की चटनियां डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और ऊपर से हरा धनिया छिड़कें।

क्विक दही भल्ला

इस डिश को बनाने के लिए आपके पास मार्केट या पहले से तैयार भल्ले, फेंटा हुआ दही, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और अनार के दोने चाहिए।

 - भल्लों को हल्के गुनगुने पानी में निचोड़कर प्लेट में रखें।

 - ऊपर से गाढ़ा मीठा दही, हरी और इमली की चटनी, मसाले और अनार के दाने डालकर सर्व करें।

प्रमुख खबरें

त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें नागरिक, PM Narendra Modi ने की अपील

Operation Trishul: ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार! 38 ठिकानों पर छापे, 18 गिरफ्तार और 500 डेटोनेटर बरामद

Mann Ki Baat दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम, नितिन नवीन ने रांची में की पीएम मोदी की तारीफ

Microtek सौर कारोबार में करेगी ₹400 करोड़ से अधिक का निवेश, Jaipur में नया प्लांट