70 साल का बुजुर्ग निकला इंटरस्टेट गैंग का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Mar 21, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक इंटरस्टेट चोर गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गैंग का मास्टरमाइंड 70 साल का बुजुर्ग है। मास्टरमाइंड बुजुर्ग का नाम शकील खान बताया है। दिल्ली में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: CM शिवराज ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का किया इस्तेमाल, यूपी के तर्ज पर अब एमपी में भी कार्यवाही

वहीं ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह इंटर स्टेट गैंग ग्वालियर में दर्जनभर बात कर चुकी है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस लगातार इस गैंग को पकड़ने के लिए जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों में सक्रिय थी और इसको लेकर ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की टीमें दिल्ली भेजी गई थी।

पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि इस गैंग का मास्टरमाइंड शकील खान के सहित चार अन्य सदस्य एक फ्लैट में रुके हुए हैं। और इसी के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और इनको गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग से सोनी चांदी के जेवरात के सहित और 8 लाख रुपए सहित लॉक तोड़ने वाले औजार जप्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:देवास में बेटी के जन्म पर पति ने पत्नी पर किया जुल्म, गर्म लोहे के सरिए से दागा 

पुलिस ने इस गैंग के सरगना और मास्टरमाइंड शकील खान को भी गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र 70 साल की है और यह गैंग सन 1990 से घटनाओं को अंजाम दे रही है। इस गैंग ने अब तक ग्वालियर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश,राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में घटनाओं को अंजाम दिया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता