इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना, 4 साल की बच्ची से 70 साल के बुजुर्ग ने किया बलात्कार

By निधि अविनाश | Dec 31, 2021

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चार साल की बच्ची के साथ 70 साल के बुजुर्ग ने बलात्कार किया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर की है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने छेड़खानी के मामला दर्ज किया था लेकिन जब लड़की की मेडिकल जांच कराई गई तो मामला कुछ और ही निकला। पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर रेप की धाराएं लगाई। 

इसे भी पढ़ें: 14 वर्षीय एक दलित किशोरी को अगवा कर किया बलात्कार, आरोपी को हुई आजीवन कारावास

भरुआ सुमेरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने गुरूवार को एक बयान में बताया कि, 4 साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना 24 दिन पुरानी है। उन्होंने आगे कहा कि, इस मामले में पहले छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। लड़की की मेडिकल जांच और कोर्ट में पीड़िता द्वारा दिए गए बयानों के बाद आरोपी पर बलात्कार की धाराएं लगाई गई। पुलिस के मुताबिक, 70 साल के आरोपी बुजुर्ग स्वामीदीन प्रजापति को बुधवार को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान वह जेल में बंद है। 

प्रमुख खबरें

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया