गुरुग्राम में 700 बिस्तर वाले अस्पताल का नामकरण गुरु नानक के नाम पर किया जाएगा: मुख्यमंत्री सैनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में कहा कि गुरुग्राम में करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों वाला सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है और इसका नामकरण सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के नाम पर किया जाएगा।


सैनी विधानसभा में गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक आधिकारिक प्रस्ताव पेश करने के बाद बोल रहे थे। गुरु नानक की शुक्रवार को 555वीं जयंती है। प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।


प्रस्ताव पेश करते हुए सैनी ने कहा कि ‘‘कल गुरु नानक देव की 555वीं जयंती है और इस अवसर पर यह सदन उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज मैं सदन को सूचित करना चाहता हूं कि गुरुग्राम में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से 700 बिस्तरों वाला सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है। हमने निर्णय लिया है कि इस अस्पताल का नाम गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट

27 दिसंबर को बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा