Ram Navami के जुलूस में तलवारबाजी एवं लाठीबाजी के खेल के दौरान 700 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2023

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी जुलूस में तलवारबाजी और लाठीबाजी के खेल के दौरान करीब 700 लोग जख्मी हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे शुरू हुआ रामनवमी उत्सव शनिवार रात आठ बजे संपन्न हो गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ा ठाकुर बाड़ी इलाके के बोड्डोम बाजार में सदियों पुराने समारोह में 91 अखाड़ों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अच्छी तरह से सजाई गई झांकियों के साथ समारोह में शहर के दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें: लेखिका शिवशंकरी ने सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ लेखन किया : Nirmala Sitharaman

एक अधिकारी ने कहा कि जमशेदपुर में तेज संगीत पर प्रतिबंध को लेकर तनाव के कारण रामनवमी की रैलियां नहीं निकाल सके 27 अखाड़ा समितियों ने विभिन्न घाटों पर शांतिपूर्ण तरीके से अपने झंडे विसर्जित किए। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हल्दीपोखर में कुछ संगठनों ने सुबह से शाम तक का बंद आहूत किया और यह भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बंद का आह्वान पोटका के क्षेत्राधिकारी को निलंबित करने और रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया था, जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Dharmendra Pradhan on Bengal: जनता ने Mamata को किया Reject, BJP पर जताया अटूट भरोसा

Kerala में Congress की बड़ी जीत के बाद CM कौन? Sachin Pilot ने बताया Rahul-Kharge का प्लान

US Shopping पर लगा ब्रेक! कमजोर Rupee ने बिगाड़ा भारतीयों का Budget, Experts ने दी यह सलाह

रजनीकांत और कमल हासन जो नहीं कर पाए, विजय ने कर दिखाया, जानें तमिलनाडु में कैसे रच दिया इतिहास