अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे, साइबर मंडे सेल के लिए 70,000 भारतीय निर्यातकों ने कसी कमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

नयी दिल्ली। अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे (बीएफसीएम) सेल के दौरान वैश्विक ग्राहकों को लाखों मेड इन इंडिया उत्पादों की पेशकश करने के लिए 70,000 से अधिक भारतीय निर्यातकों ने कमर कस ली है। ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘साइबर मंडे’ सेल इस महीने 25 नवंबर से शुरू होगी और 29 नवंबर तक चलेगी। अमेजन ने एक बयान में कहा कि भारतीय निर्यातक आगामी छुट्टियों के सीजन के लिए अमेजन की वैश्विक वेबसाइटों पर 52,000 से अधिक नए उत्पाद पेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: टाटा टेक्नोलॉजीज को चालू वित्त वर्ष में 50 करोड़ डॉलर के कारोबार की उम्मीद

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा कि दुनियाभर में अमेजन के ग्राहक भारतीय निर्यातकों द्वारा तैयार घर और रसोई, खिलौने, परिधान, स्वास्थ्य देखभाल, कार्यालय संबंधी उत्पादों के साथ आभूषण और फर्नीचर जैसे उत्पादों की खरीद कर सकेंगे। अमेजन इंडिया के निदेशक-वैश्विक व्यापार अभिजीत कामरा ने कहा, ‘‘बीएफसीएम सेल वैश्विक छुट्टियों के सीजन के साथ शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: एसबीआई ने अबतक नहीं लौटाए हैं जन-धन खाताधारकों से वसूले गए 164 करोड़ रुपये : रिपोर्ट

यह सेल भारत में त्योहारी सीजन के ठीक बाद हो रही है, जो परंपरागत रूप से हमारे विक्रेता भागीदारों के लिए वृद्धि के लिए एक प्रमुख अवधि रहती है।’’ उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि 2021 की बीएफसीएम सेल से हमारे विक्रेताओं को निर्यात कारोबार को गति देने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi

Glowing Skin: ढीली स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं Rice Flour और Aloe Vera Face Pack, चांद सा खिल उठेगा चेहरा

भारत के खिलाफ Hagley Oval में बेहतर उछाल की उम्मीद, Daryl Mitchell ने पिच को लेकर कही बात

सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब