मध्य प्रदेश सरकार ने किये 71 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2017

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ी फेरबदल करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों सहित 71 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले किये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह आदेश गुरुवार रात मध्य प्रदेश गृह विभाग ने जारी किये हैं। भोपाल पुलिस उपमहानिरीक्षक रमन सिंह सिकरवार को उज्जैन पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि ग्वालियर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह अब भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे।

 

ठीक इसी तरह से भोपाल (उत्तर) के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना को होशंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि हेमंत चौहान अब भोपाल के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। विनीत कपूर को विदिशा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि विदिशा के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी अब रतलाम के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह यादव को रीवा के पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि जयदीप प्रसाद पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर एवं अनंत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल (मुख्यालय) भोपाल होंगे। जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें छह पुलिस महानिरीक्षक, आठ पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं 24 पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा