देश में कोविड-19 के 7,145 नए मामले, 289 मरीजों की 24 घंटे में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,145 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,33,194 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 84,565 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 289 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि 12 दिनों तक क्रिसमस मनाने की है मान्यता, जानें हर दिन की खासियत

संक्रमण के दैनिक मामले पिछले 51 दिनों से 15,000 से कम बने हुए है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

इसे भी पढ़ें: बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म, बहाल हुई सेवाएं

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 1,850 मामलों की कमी दर्ज की गयी।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष