उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 728 ताजा मामले, आठ और मरीजों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हो गई जबकि 728 नये मामले सामने आए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्‍य में कुल 5,87,434 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं संक्रमण से 8,387 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से सिर्फ आठ लोगों की मौत हुई है जो करीब पांच महीने में न्यूनतम हैं। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में 13,316 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें से 5,518 घर में और 1,305 निजी अस्पतालों में हैं। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे